प्रतापगढ़: महिला अस्पताल में बच्चा बदलने पर आधी रात को हुआ हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच
मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में प्रसूता का बच्चा बदलने का आरोप लगाकर परिजनों ने शनिवार आधी रात हंगामा किया। पुलिस ने मामले को शांत कराया। नगर कोतवाल ने रविवार सुबह 10 बजे बताया कि अचलपुर निवासी अभिषेक की पत्नी आंचल को ऑपरेशन से बच्चा हुआ था, जिसकी हालत गंभीर थी। बाद में मरी हुई बच्ची मिलने पर परिजनों ने डीएनए जांच की मांग की है।