प्रतापगढ़: इब्राहिमपुर घाट पर गोमती नदी में तैरता हुआ मिला सुल्तानपुर जनपद के युवक का शव
सुल्तानपुर जनपद के चांदा थाना के अंतर्गत एक युवक का अपहरण कर बेरहमी से पिटाई के बाद हत्या कर दी गई। बदमाशों ने प्रतापगढ़ जनपद के इब्राहिमपुर घाट से होकर गुजरी गोमती नदी शव को में फेंक दिया। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान साढापुर गांव निवासी 24 वर्षीय अमन यादव पुत्र रमा शंकर यादव उर्फ मोटू के रूप में हुई है।