प्रतापगढ़: महिला अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप निराधार, सीएमएस ने दिया स्पष्टीकरण
प्रतापगढ़ महिला अस्पताल में प्रसूता के परिजनों ने बच्चा बदलने का आरोप लगाकर हंगामा किया, जबकि रविवार शाम 4 बजे सीएमएस डॉ. रमेश तिवारी ने मामले को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आंचल नाम की दो मरीज थीं, एक को पहले मेल चाइल्ड हुआ था, जबकि दूसरी प्रसूता के नवजात की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई। परिजनों की शिकायत की जांच जारी है।