प्रतापगढ़: विश्वनाथगंज रजबहा नहर में पानी न मिलने पर किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
मान्धाता ब्लॉक स्थित विश्वनाथगंज रजबहा नहर में पानी न छोड़े जाने से किसानों में आक्रोश बढ़ गया। नहर किनारे सफाई न होने और झाड़ियों के कारण हादसों की शिकायत पर रविवार दोपहर 3:00 बजे किसानों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। XEN को अवगत कराने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची, जहां किसानों ने तुरंत नहर सफाई और पानी आपूर्ति की मांग की।