मनकापुर: महोलीखोरी गांव में टीन शेड लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने चलाई गोली, एक महिला की मौत व 5 लोग घायल
Mankapur, Gonda | Feb 13, 2024 गोण्डा के छपिया थाना क्षेत्र के महोलीखोरी में मंगलवार को टीन शेड लगाने को लेकर हुए विवाद में फौजी ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिससे एक महिला की मौत हो गई व 5 लोग घायल हो गए। मृतक महिला अमनजीत जयसवाल के यहां शादी में आई थी। फिलहाल पुलिस ने घायलों को CHC छपिया भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।