मनकापुर: औसानी बुजुर्ग गांव निवासी दूल्हा शादी से 3 दिन पहले हुआ गायब, पिता ने सोमवार को दर्ज कराया गुमशुदगी की रिपोर्ट
Mankapur, Gonda | Feb 12, 2024 औसानी बुजुर्ग गांव में शादी से 3 दिन पहले बाजार से खरीदारी करने के लिए निकला दूल्हा राम सजीवन गायब हो गया, सोमवार को ही दूल्हे को बारात लेकर बस्ती जाना था। मामले में पीड़ित पिता ने खोड़ारे थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक के गायब होने का मामला दर्ज किया गया है। युवक की तलाश जारी है।