मनकापुर: पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को, छजवा जाने वाले रोड पर नहर के पास से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 12, 2024 क्षेत्र की एक महिला ने थाना में सूचना देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग लड़की अपने मौसी के घर जा रही थी, तभी विपक्षी राम किशुन निवासी मूसापुर ने अकेला देखकर रास्ते में रोक लिया,और गन्ने के खेत में जबरदस्ती दुराचार किया है। वादिनी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।सोमवार को पुलिस ने अभियुक्त राम किशुन को छजवा जाने वाले रोड पर नहर के पास से गिरफ्तार किया है।