मनकापुर: मनकापुर पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भाग ले जाने के आरोपी अभियुक्त को ITI मोड़ के पास से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 11, 2024 मनकापुर क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना मनकापुर में सूचना दी गयी थी,कि उसकी बहन को विपक्षी प्रदीप कुमार गौतम द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसके विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त को ITI मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की है।