मनकापुर: छपिया पुलिस ने लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को मसकनवा बभनान रोड के पास से किया गिरफ्तार
Mankapur, Gonda | Feb 11, 2024 6.1.2024 को क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना छपिया में सूचना दी,कि उसकी लड़की को विपक्षी उस्मान अली शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना के दौरान दोषी पाये गए,आरोपी अभियुक्त रामदिनेश को पुलिस ने मसकनवा बभनान रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। और विधिक कार्यवाही की है।