मनकापुर: सीकरी मीरा गांव निवासी दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त को हुई, 7 वर्ष कठोर कारावास व ₹20,000 के अर्थदंड की सजा
Mankapur, Gonda | Feb 12, 2024 छपिया पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी अभियुक्त पंकज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शासकीय अधिवक्ता अमित कुमार पाठक, छपिया के पैरोकार भोलानाथ, कोर्ट मोहर्रिर संध्या चौरसिया के द्वारा निरंतर की गई, प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप उक्त अभियुक्त को, न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त पंकज यादव को 7 वर्ष के कठोर कारावास व ₹20,000 के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।