हरिद्वार: बकरा मार्केट को ज्वालापुर से शिफ्ट कर ले जाया जाएगा सराय, MNA वरुण चौधरी ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय में दी जानकारी
ज्वालापुर में स्थित बकरा मार्केट जल्द ही शिफ्ट कर सराय जाएगी। यह जानकारी देते हुए मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने बताया कि बकरा मार्केट के चलते ज्वालापुर में न केवल गंदगी फैलती है बल्कि क्षेत्रवासियों की भी मांग है कि इसे बाहर ले जाया जाए। जिसके बाद नगर निगम ने सराय में इन दुकानों का निर्माण कर दिया है और जल्दी यह पूरी मार्केट शिफ्ट हो जायेगी।