योग दिवस पर रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन, मंत्री सहित जिले के अधिकारी रहे मौजूद
देवरिया, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह देवरिया स्थित रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विजय लक्ष्मी गौतम सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक संतुलन और तनावमुक्त जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन तथा आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
DM Deoria Surya Pratap Shahi Dr. Shalabh Mani Tripathi
#InternationalYogaDay #YogaDay2026 #Deoria #SuryaPratapShahi #VijayLaxmiGautam #DeoriaPost