बांसगांव: उनवल में बैंक हड़ताल का असर: ग्रामीण बैंक और SBI की शाखाओं पर लटके ताले, काम कराने पहुंचे ग्राहक लौटे
गोरखपुर के उनवल में शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर साफ दिखाई दिया। नगर पंचायत उनवल में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक और एसबीआई की शाखाओं में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। जरूरी काम से बैंक पहुंचे ग्राहकों को बाहर हड़ताल की जानकारी मिली। इसके बाद उन्हें बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।