सवायजपुर: पाली कस्बा सहित क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, पहले के मुकाबले पीएचसी पर इंजेक्शन लगवाने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी
पाली कस्बा सहित क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों के हमले बढ़ गए हैं, आवारा कुत्ते आए दिन लोगों पर हमला करके उन्हें घायल कर देते हैं। पिछले डेढ़ महीने में पीएचसी पाली पर इंजेक्शन लगवाने पहुंचने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। कस्बा पाली निवासी नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से आवारा कुत्ते पकड़वाए जाने की मांग की है।