सवायजपुर: पालिया गांव निवासी युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी एक युवक का शव मंगलवार को सांडी-हरदोई मार्ग स्थित एक बाग में फंदे से लटका मिला, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड से नीचे उतार कर कब्जे में लिया। पुलिस ने पास रखे बैग में मिले कागजों के सहारे मृतक की पहचान मनीष पुत्र सर्वेश निवासी ग्राम पलिया थाना हरपालपुर के रूप में की।