सवायजपुर: सवायजपुर में विधायक की अगुवाई में निकाली गई भव्य कलश यात्रा, 5 दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ
सवायजपुर स्थित मां गोवर्धनी मंदिर पर मंगलवार को पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ विभिन्न मार्गों और गलियों से यह कलश यात्रा गुजरी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।