कुलपहाड़: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित 24 वर्षीय अभियुक्त महोबकंठ में गिरफ्तार
महोबकंठ थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 24 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त को कनकुवा तिराहे से हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेशी के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विकेश पुत्र गोविन्दास निवासी ग्राम नकरा, थाना पनवाड़ी है।