उतरौला: गैड़ास बुजुर्ग थाना में दिलावल पुर निवासी महिला ने चेन स्नेचिंग का दर्ज कराया केस
गैड़ास बुजुर्ग थाना प्रभारी द्वारा बुधवार 3 बजे बताया गया कि दिलावल पुर निवासी महिला शांति देवी ने 8 दिसंबर दोपहर करीब 3 बजे खेत से अपने घर जा रही थी दो लोगों द्वारा गांव का नाम पूछने के बहाने कान की बाली व नाक की कील छीनकर भाग गए। महिला द्वारा बताया गया कि उसे चोट भी आई है थाना प्रभारी ने बताया तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।