भोगांव: बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी ने घर में घुसकर युवती के साथ की छेड़छाड़, पिता के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
थाना बेवर के एक गांव निवासी पीड़िता पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि गांव का ही अभियुक्त होतीलाल उनके घर में घुस आया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। शिकायत करने पर आरोपी व उसके परिजन उमेश, अवधेश व एक अज्ञात महिला ने पीड़िता के पिता के साथ मारपीट की।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।