भोगांव: थाना भोगांव के गांव मोटा स्टेशन क्रॉसिंग के निकट ट्रक चालक ने चारपाई पर सो रहे युवक के ऊपर चढ़ाया ट्रक, युवक की हुई मौत
सोमवार को सांय 4:30 बजे अज्ञात ट्रक यूपी 85एटी 5902 के चालक ने अज्ञात कारणों के चलते चारपाई पर सो रहे 33 वर्षीय कुलदीप पुत्र रामप्रकाश निवासी नगला शीशम थाना भोगांव पर ट्रक चढ़ा दिया।जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।गुस्साए ग्रामीणों ने रोड़ पर जाम लगा दिया।घटना की सूचना मिलते ही सीओ भोगांव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली और शव को पीएम के लिए भेजा।