गांगड़तलाई: शेरगढ़ में शॉर्ट सर्किट से मिष्ठान भंडार में लगी आग, 20 लाख का सामान जलकर हुआ नष्ट
एक माह में आगजनी की चौथी घटना, क्षेत्र में दमकल सुविधा उपलब्ध कराने की उठी मांग रोहनवाड़ी। निकटवर्ती शेरगढ़ कस्बे में शॉर्ट सर्किट से पुलिस चौकी के सामने स्थित मिष्ठान भंडार में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी दुकान आग की चपेट में आ गई। हादसे में करीब 20 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।