कटोरिया: दोनिहार गांव में मधुमक्खी के हमले से गर्भवति महिला जख्मी, 6 दिन पूर्व मधुमक्खी के हमले से सास की हुई थी मौत।
Katoria, Banka | Sep 7, 2026 दोनिहार गांव में सोमवार शाम को मधुमक्खी के हमले से एक गर्भवति महिला जख्मी हो गयी। परिजनों ने देर शाम करीब आठ बजे महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बता दें कि 6 दिन पूर्व उक्त महिला की सास की मौत मधुमक्खी के काटने से हो गयी थी।