सीएम हेल्पलाइन - सकारात्मक निराकरण के निर्देश
समय सीमा की बैठक आयोजित
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त मांगों एवं शिकायतों का निराकरण तत्परतापूर्वक तथा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ किया जायें। उन्होंने कहा कि एल-1 पर शिकायत प्राप्त होते ही अटेंड करने की कार्यवाही की जायें।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक के दौरान एसडीएम श्योपुर श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री शिवलाल शाक्य एवं सुश्री मेघा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में ए-ग्रेड लक्ष्य के अनुरूप निराकरण करें तथा संबंधित व्यक्ति से चर्चा कर शिकायत का समाधानपूर्वक निराकरण सुनिश्चित कराये। 50 दिन से अधिक लंबित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जायें।
उन्होंने कहा कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकार की लोक सेवा प्रदान करने के लिए पदाभिहित अधिकारी समय पर लोक सेवाओं को प्रदान करें, अन्यथा समय अवधि से बाहर होने के 15 दिन पश्चात् 16वे दिन सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपने आप पैनल्टी लग जाती है, संबंधित अधिकारी नियमित रूप से लोक सेवा से संबंधित आवेदनों का निराकरण समय अवधि में सुनिश्चित करें। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा भी की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur