भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत तीन छात्रों को मिला 1-1 लाख का पुरूस्कार
-----
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस अवसर पर निषादराज भवन जिला पंचायत श्योपुर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह के दौरान श्योपुर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी द्वारा जिले के तीन विद्यार्थियों को भगवान श्री कृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत चयनित होने पर एक-एक लाख रूपये की पुरस्कार राशि के चैक तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। जिले के जिन तीन प्रतिभागियों पुरस्कार प्रदान किया गया है, उनमें श्री समीर चौरसिया शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय श्योपुर निवासी पंडित पाडा श्योपुर, श्री श्याम सारस्वत किड्ज कार्नर स्कूल निवासी अर्रोदा तहसील विजयपुर तथा श्री अभिमान गुर्जर शासकीय हाईस्कूल रायपुरा निवासी ग्राम रूपनगर श्योपुर शामिल है।
उल्लेखनीय है कि भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति योजना के प्रतिभागियों में से विजेताओं का चयन गत 23 अक्टूबर को भोपाल में लॉटरी के माध्यम से किया गया था। जिसके माध्यम से विद्यालय स्तर एवं महाविद्यालय स्तर के 51-51 विजेताओं को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसी क्रम में श्योपुर जिले के विद्यालय स्तर के तीन प्रतिभागी भी चयनित हुए है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
1 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026