03 डेयरियों से लिये मावा, पनीर, घी और दूध के सैम्पल
----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में तथा मुुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिलीप सिकरवार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आमजन को मानक खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सतत् रूप से खाद्य पदार्थो की जांच एवं सैम्पल लेने की कार्यवाही की जा रही है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री धमेन्द्र जैन ने बताया कि श्योपुर शहर में आज तीन दूध डेयरियों से मावा, पनीर, घी, दूध के कुल 6 सैम्पल लिये गये है, जिनमें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। उन्होंने बताया कि तिरूपति डेयरी पाली रोड श्योपुर से मावा एवं पनीर के, क्षेत्रपाल डेयरी पाली रोड श्योपुर से मिश्रित दूध एवं देशी घी के तथा भगवती दूध डेयरी पापूजी मोहल्ला श्योपुर से मावा एवं देशी घी के सैम्पल लिये गये है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
3 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026