चानन: बन्नू बगीचा थाना पुलिस ने गोहरी गांव से एक गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया, लखीसराय कोर्ट भेजा
बन्नू बगीचा थाना की पुलिस ने गोहरी गांव से इसी गांव के रहने वाले संजय यादव के पुत्र NBW वारंटी राहुल कुमार उर्फ बलबीर कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार अपराह्न 2:30 बजे बन्नू बगीचा थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. बन्नू बगीचा थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने बताया कि राहुल कुमार के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया है.