घाटशिला: झाटीझरना पंचायत में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू रहीं मुख्य अतिथि
घाटशिला प्रखंड के बीहड़ पंचायत झाटीझरना में मंगलवार की दोपहर 3 बजे निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थी। जिला परिषद सदस्य ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर को संबोधित करते हुए श्रीमती मुर्मू ने कहा कि पशुपालकों में जागरूकता का अभाव है। शिविर के माध्यम से पशुओं का हुआ इलाज।