उनियारा: उनियारा नगरपालिका चुनाव के लिए 25 उम्मीदवारों ने किए नामांकन दाखिल
Uniara, Tonk | Aug 29, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर आज शनिवार को 25 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। जानकारी के अनुसार कांग्रेस व भाजपा की और से अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। लेकिन 25 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी ताल ठोक दी है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है।