समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:- 1960,
दिनांक 23/11/2026,
==================
LED VAN के जरिए नन्हे विद्यार्थियों तक पहुँचा नशामुक्ति का संदेश, मध्य विद्यालय उफरैल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत संचालित चार चरणों के जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत चतुर्थ चरण ‘युवा जोश’ के अवसर पर आज मध्य विद्यालय उफरैल, पूर्णिया में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसमें विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को दृश्य-श्रव्य माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। बच्चों को अच्छी आदतें अपनाने, नशे से सदैव दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुँचाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि नशे से दूरी बनाकर ही स्वस्थ परिवार और बेहतर समाज का निर्माण संभव है। कम उम्र से ही बच्चों में जागरूकता विकसित करना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।
#cmsamrat
#samratchoudhary
2 views | Purnia, Bihar | Nov 23, 2026