164 दिन बाद भी नहीं मिला इंसाफ! भरत तिवारी की मां आशा देवी का बड़ा ऐलान, अब परिवार बैठेगा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर, बोलीं- सरकार ने हमारे साथ किया धोखा!
बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग अब और तेज हो गई है। बेटे की मौत के 164 दिन बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिलने से नाराज मां आशा देवी समेत पूरा परिवार अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने जा रहा है।
परिवार का आरोप है कि मुख्यमंत्री की ओर से न्याय, मुआवजे और सरकारी नौकरी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का कहना है कि 26 नवंबर तक सरकार को अल्टीमेटम दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं।
परिवार की मांग है कि मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो, जांच जल्द पूरी की जाए और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सजा मिले।
अब सवाल यह है कि आखिर एक मां को अपने बेटे के लिए इंसाफ मांगने के लिए कब तक संघर्ष करना पड़ेगा? क्या
Purnia East, Purnia | Nov 27, 2026