चौसा: कर्मनाशा नदी तट से 72 लीटर देशी शराब बरामद, तस्कर फरार
Chausa, Buxar | Nov 6, 2026 चौसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनारपुर गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्मनाशा नदी के तट से दो बोरियों में रखी 72 लीटर देशी शराब जब्त की है। इस मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।