खलीलाबाद: 17,000 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर सूरज नायक पहुंचे संत कबीर नगर, 122 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन का है संकल्प
राजस्थान के कोटा निवासी सूरज नायक 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों के पैदल दर्शन का संकल्प लेकर 17,000 किलोमीटर की धार्मिक यात्रा पर निकले बुधवार की सुबह 11:00 वसंत कबीर नगर पहुंचे। जहां कंधों पर तिरंगा और भगवा ध्वज लिए उनकी पदयात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सूरज ने बताया यात्रा शुरू हुए 5 महीने 23 दिन हो चुके हैं।