जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर डा. नीरज साह के क्लिनिक के पास शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे चलती ई- रिक्शा का अचानक बैट्री फट गया और ई- रिक्शा में भीषण आग लग गई। इस अगलगी में इंटर की छात्रा बुरी तरह झुलस गई, जबकि ई- रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मद्दद से एक छात्रा को डाक्टर नीरज साह के क्लिनिक में भर्ती कराया गया।