जमुई: 81 कांड में जब्त 6000 लीटर शराब किया नष्ट
विभाग और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गुरुवार की शाम 4:00 बजे तक मजिस्ट्रेट सह कार्यपालक दंडाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक और उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार की निगरानी में लगभग 6000 लीटर देशी और विदेशी शराब को जमुई पुलिस लाइन में नष्ट किया गया। साथ ही शराब पर जेसीबी चलाकर पूरी तरह शराब की बोतलों को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा विभिन्न थाना में भी जब्त शराब को ध्वस्त किया गया है।
उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि जिले भर के विभिन्न जगहों से अलग- अलग 81 कांडों में जब्त लगभग 6000 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब पर जेसीबी चलाकर नष्ट किया गया है। इसके अलावा अन्य कांडों में जब्त शराब को भी नष्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शराब बंदी कानून को पूरी तरह लागू करने के लिए टीम द्वारा हमेशा शराबियों व तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। अवैध शराब व तस्कर पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी की जा रही है। बता दें कि उत्पाद विभाग के अलावा कई अन्य थाना में जब्त शराब की भी विनिष्टिकरण की गई है। इस अवसर पर उत्पाद इंस्पेक्टर गौरीशंकर कुमार सहित अन्य उत्पाद कर्मी मौजूद थे। #jamui #CrimeNews
Jamui, Jamui | Oct 8, 2026