“जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही बेहतर पुलिसिंग की पहचान है” — एसपी संदीप कुमार मीना।
बेहतर पुलिसिंग की पहचान है” — एसपी संदीप कुमार मीना।
जनसुनवाई में एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
पारदर्शी और जनोन्मुखी पुलिसिंग पर जोर, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
संतकबीरनगर, 08 जून 2026।जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान प्राप्त विभिन्न शिकायतों का अवलोकन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले को संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।एसपी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ताओं को उनकी शिकायत पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं संवाद मजबूत हो सके।पुलिस अधीक्षक श्री मीना ने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने दोहराया कि जनपद पुलिस बेहतर पुलिसिंग, पारदर्शिता और जनसेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।