खानपुर: खानपुर कस्बे में बड़े हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी पर्व की शोभायात्रा निकाली गई
खानपुर कस्बे में आज मंगलवार को शाम 6:00 बजे के लगभग बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विजयादशमी पर्व की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कस्बे के बड़ा बाजार स्थित राज मंदिर से प्रारंभ हुई जिसमें राम लक्ष्मण वानर सेना सहित कई झांकियां रथ पर विराजमान दिखाई दी। शोभायात्रा में भारी मात्रा में लोगों की भीड़ मौजूद रही वहीं पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाएं चाक चौबंद दिखाई दी ।