अन्ता: प्रदेशाध्यक्ष विकलांग कल्याण संघ ने अंता उपखंड अधिकारी से दिव्यांगों की पेंशन सत्यापन को लेकर की मुलाकात
Antah, Baran | Jan 9, 2025 दिव्यांगों को अपनी पेंशन का सत्यापन कराने में आ रही परेशानी को लेकर आफ़ाक़ अहमद ख़ान प्रदेशाध्यक्ष विकलांग कल्याण संघ ने अंता उपखंड अधिकारी बनवारी लाल बैरवा से मुलाक़ात की। उपखंड अधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्र के दिव्यांगों को अपनी पेंशन का सत्यापन करवाने में किन्ही कारणों से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे उनकी पेंशन बंद हो जाएगी।