अन्ता: नगरपालिका अंता द्वारा आयोजित स्वच्छ वार्ड सशक्तिकरण रैली
Antah, Baran | Jan 8, 2025 नगरपालिका अंता के तत्वावधान में स्वच्छ वार्ड सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। स्वच्छ भारत मिशन MIS इंजीनियर लविना शर्मा ने बुधवार शाम 6 बजे बताया कि रैली का शुभारंभ स्थानीय अधिकारियों द्वारा किया गया।