अन्ता: धाकड़ समाज अंता ने एसडीएम कार्यालय पर तहसीलदार को ज्ञापन दिया, किया विरोध प्रदर्शन
Antah, Baran | Jan 7, 2025 धाकड़ समाज अंता वाहन रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। और टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री व बारां एसपी के नाम ज्ञापन दिया गया। साथ ही रामस्वरूप उर्फ पप्पू धाकड़ गगचाना छबड़ा के साथ हुई मारपीट के विरोध में जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान सतीश नागर, नवल नागर, हेमंत नागर सहित बड़ी संख्या में धाकड़ समाज के युवा मौजूद रहे।