अन्ता: राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी की तैयारियों के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय अंता में वाल पेंटिंग्स की जा रही हैं तैयारियां
Antah, Baran | Jan 9, 2025 राजकीय महाविद्यालय अंता में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी की तैयारियों के अन्तर्गत वाल पेंटिंग्स का कार्य सहायक आचार्य राकेश कुमार शर्मा के द्वारा चित्रकला के स्टूडेंट्स के सहयोग से किया जा रहा है। इस कार्य के अन्तर्गत 10×8 फीट की एक विशाल पेंटिंग स्टूडेंट्स को तंबाकू उत्पादों से दूर रहने की प्रेरणा देने के लिए निर्मित की गई है।