अन्ता: अंता पुलिस ने ITI कॉलेज के पास से 7 ग्राम शुद्ध स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Antah, Baran | Jan 8, 2025 अंता पुलिस ने मंगलवार रात्रि को गस्त के दौरान आई टी आई कॉलेज अंता के पास से एक व्यक्ति को 7 ग्राम शुद्ध स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी दिग्विजय सिंह ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया की गस्त के दौरान आई टी आई कॉलेज के पास एक आदमी पुलिस क़ो देखकर भागने लगा। जिसे पकड़ा तो अपना नाम सोनू पुत्र गोविन्द माली निवासी टंकी पाड़ा अंता बताया।