अन्ता: आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडगावं पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया
Antah, Baran | Jan 8, 2025 आदर्श प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडगावं पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे डॉ0 सूर्य प्रकाश गर्ग खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी अन्ता द्वारा सरस्वती माता का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया गया। डॉ0 सूर्य प्रकाश गर्ग ने बुधवार शाम 7 बजे बताया कि शिविर मे गर्भवती महिलाओ की जॉच सहित अन्य कई सारी जांच की गई।