बागपत में कंबल वितरण कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं के आरोप, महिलाओं के बीच मची छीना-झपटी!
गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरण के लिए बुलाया गया, लेकिन वितरण के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कंबल पाने की होड़ में महिलाएं एक-दूसरे से उलझती नजर आईं। धक्का-मुक्की के बीच कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं, जबकि एक महिला के बेहोश होने की भी बात सामने आई है।
कार्यक्रम के वीडियो में महिलाएं कंबल पाने के लिए जद्दोजहद करती दिखाई दे रही हैं। कंबल वितरण के दावों के बीच कई महिलाओं के खाली हाथ लौटने की बात भी कही जा रही है।
सवाल यह है कि जरूरतमंदों की मदद के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में ऐसी अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारी कौन लेगा?
#Baghpat #Baraut #SP #SamajwadiParty #BaghpatNews #ViralVideo #BlanketDistribution #UPNews
Baghpat, Bagpat | Nov 22, 2026