BAGHPAT DESK : बागपत में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सपा नेता राहुल अवाना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 2 हजार छात्राओं को साइकिल और 10 हजार जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। भारी जनसमूह को देखकर सपा नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब 2027 में जीत का संकेत है।
बागपत में सपा के इस बड़े आयोजन के बाद जिले के सियासी माहौल में भी हलचल नजर आ रहा है।
Baghpat, Bagpat | Nov 22, 2026