कोरबा में लगातार बारिश के चलते मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
जलाशय में वर्तमान में 89.55 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया है। पानी की आवक बढ़ने पर बांगो बांध के गेट कभी भी खोले जा सकते हैं।
जल संसाधन विभाग ने हसदेव नदी के किनारे और संभावित बाढ़ क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अपनी चल-अचल संपत्तियां सुरक्षित स्थान पर ले जाने की अपील की है।
विभाग ने संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी देने के निर्देश भी दिए हैं।
#korba #chhattisgarh #viral #chhattisgarhupdate24 #public