भारतीय रेल (Indian Railways) की प्रीमियम ट्रेन्स में शुमार है वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat), राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express), शताब्दी एक्सप्रेस (Shatabdi Express) और दूरंतो एक्सप्रेस (Duranto Express)। इन ट्रेनों में टिकट कटाने के समय ही चाय-नाश्ता और भोजन (Meal) के पैसे ले लिए जाते हैं। लेकिन जबसे इन ट्रेनों में कैटरिंग को नहीं चुनने का ऑप्शन आया, तब से भोजन नहीं चुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह स्वीकारोक्ति खुद आईआरसीटीसी IRCTC की तरफ से आई है।
#IndianRailways #Railways