आगरा में रिश्तों का खौफनाक अंत!
उत्तर प्रदेश के Agra से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने ही पति की हत्या कर शव को घर के बाथरूम में दफना दिया।
पुलिस के मुताबिक, शव को छिपाने के लिए बाथरूम की फर्श पर पहले प्लास्टर कराया गया और फिर टाइल्स लगवा दी गईं, ताकि किसी को शक न हो। हैरानी की बात यह है कि आरोपी महिला करीब 45 दिनों तक पति के लापता होने का नाटक करती रही।
पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर जुर्म कबूल किया, जिसके बाद पुलिस ने बाथरूम की फर्श तुड़वाकर कंकाल बरामद किया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि इस खौफनाक साजिश में और कौन-कौन शामिल था।
#Agra #CrimeNews #UPPolice #CrimeNews #BreakingNews
Purnia East, Purnia | Jul 4, 2026