कटंगी: जराहमोह गांव में बाइक हुई चोरी, थाने में शिकायत दर्ज
जराहमोहगांव में शेख कलीम तुर्क के निवास से अज्ञात चोर ने मोटर साइकिल चोरी कर ली है। चोरी की यह वारदात 1 दिन पहले यानी की 4 अप्रैल की मध्य रात्रि की है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शेख कलीम की पेंशन प्रो वाहन क्रमांक एम पी 50 एम एस 5335 किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 379 की कारवाई ही है।