कटंगी: पानी की चोरी करने वालों पर नगर परिषद ने की कार्रवाई, जल प्रदाय शाखा ने वार्ड-4 से जब्त की तीन मोटर
शुक्रवार को जल प्रदाय शाखा प्रभारी सुनील कुमार मरकाम और उनकी टीम ने नगर के वार्ड क्रमांक 04 अस्पताल कॉलोनी में दबिश देकर 03 मोटर पंप जब्त किए है। हालांकि इस तरह की चोरी करने पर नगर परिषद अगर चाहे तो चोरी करने वाले के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा सकती है। परंतु फिलहाल तो नपा ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।