कटंगी: नगर परिषद कटंगी में पीएम आवास में घोटाला नहीं बल्कि हुआ ‘महाघोटाला’, आरटीआई से हुआ खुलासा
नगर परिषद कटंगी में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में कथित तौर पर बड़ा घोटाला हुआ है। इसे घोटाले से बढ़कर महा घोटाला कहा जा सकता है। सूचना का अधिकार अधिनियम से मिले दस्तावेजों के आधार पर नगर परिषद ने वर्ष 2018-19 से लेकर वर्ष 2022-23 तक कुल 1 हजार 6 सौ उनहत्तर हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ प्रदान किया है।